कांके: रांची के सर्किट हाउस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Jan 30, 2024 रांची के सर्किट हाउस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में झारखंड के तमाम विधायकों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद रहे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल से होते हुए 2 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी।