शाहजहांपुर: बेटी के आरोपों पर DPO का खंडन, डबल ड्यूटी व दबाव से मौत का दावा, अधिकारी बोले- समय पर भुगतान, आरोप निराधार
शाहजहांपुर। आंगनवाड़ी कार्यकत्री की मौत के बाद बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों और वायरल वीडियो ने मामले को तूल दे दिया है। बेटी ने आरोप लगाया कि उनकी मां से विभागीय कार्यों के साथ BLO ड्यूटी भी कराई गई और उन पर लगातार दबाव बनाया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) अरविंद रस्तोगी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी