खंडवा नगर: पिता के 13वें के कार्ड बांटने निकले बेटे की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
खंडवा जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खालवा थाना क्षेत्र के दूध कुंडिया गांव निवासी 30 वर्षीय अनिल पिता श्यामलाल अपने दिवंगत पिता के 13वें कार्यक्रम के निमंत्रण कार्ड बांटने बाइक से रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। इसी दौरान पिपलोद थाना क्षेत्र में गुड़ी के पास माता बेड़ी के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।