मुज़फ्फरनगर: जिलाधिकारी के द्वारा कचहरी परिसर स्थित लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने लोकसभा चुनाव के लिए कचहरी परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जहां पर जिलाधिकारी के द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी लगातार सोशल मीडिया पर अपनी नजर रखें अगर किसी के द्वारा भी सोशल मीडिया पर कोई भी अफवाह फैलाई गई तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।