मधुपुर: थाना गेट के पास सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
मधुपुर के थाना गेट के पास सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर युसूफ मल्लिक के नेतृत्व में आयोजित किया गया।अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस की टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।