धर्मशाला: विधानसभा का दसवां सत्र 26 नवंबर से शुरू होगा, 744 प्रश्न ऑनलाइन दाखिल, 8 बैठकों में होगा अहम विधायी कामकाज
तपोवन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि दसवें सत्र के लिए कुल 744 प्रश्न मिले हैं, जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित हैं, सभी प्रश्न इस बार ऑनलाइन दाखिल किए गए हैं, नियम 62 के तहत 11, नियम 63 के तहत 4, प्राइवेट मेंबर डे के 7, नियम 130 के 16 और नियम 324 की 1 सूचना प्राप्त हुई है,सत्र 26 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा।