शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात कोला पुल पर एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रेनॉल्ट ट्राइबर कार संख्या यूपी 27 बीयू 8126 की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक किशन पुत्र मंगू निवासी याकूबपुर चौराहा गंभीर रूप से घायल हो गया