हनुमानगढ़: टाउन में रामदेव मंदिर के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने महिला के सोने के कंगन लुटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
हनुमानगढ़ टाउन में रामदेव मंदिर के पास दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने महिला के सोने के कंगन लूट लिए और फरार हो गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चारों बदमाश कैद हो गए। महिला की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल टाउन थाना के एएसआई मनीष बिश्नोई कर रहे हैं।