विदिशा नगर: संतकबीरदास की जयंती पर मानवसेवान्यास मे कोरीकोरी समाज ने निशक्तजनो को कराया भोजन,मृत्यु भोज मद्यपान से दूर रहने का सकल्प
संत कबीर दास जी की 629 की जयंती के मौके पर पूरी कोली समाज द्वारा सोमवार दोपहर 2 बजे मानव सेवा न्यास में निशक्तजनों, गरीबों को भोजन कराया गया। इस मौके पर समाज के प्रदेश पदाधिकारी मूलचंद कबीरपंथी ने कहा कि समाज में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियां व्याप्त है। हम देश के महान समाज सुधारक संत कबीर दासजी की जयंती पर मृत्यु भोज न करने का संकल्प ले रहे हैं।