रामनगर: सादुल्लापुर मजरे बतनेरा गांव का बुजुर्ग व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हुआ, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में कोहराम
सादुल्लापुर मजरे बतनेरा गांव के 70 वर्षीय फौजदार पुत्र रामप्रसाद सोमवार दोपहर साइकिल से किसी कार्य से जा रहे थे। सकतापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।