शाहजहांपुर: नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेंगे, 2029 में वोट से जवाब देकर अपना हक लेकर रहेंगे: महापौर अर्चना वर्मा
शाहजहांपुर। महिला आरक्षण को लेकर आयोजित बैठक में महापौर अर्चना वर्मा ने विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं की बात तो करता है, लेकिन जब आरक्षण देने की बारी आई तो उनका रवैया महिला विरोधी नजर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में महिलाओं के हक को हराया गया, जो नारी सम्मान का अपमान है। अर्चना वर्मा ने कहा कि यदि नारी शक्ति वंदन अधिनियम