मुज़फ्फरनगर: ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, मारपीट के बाद 'तीन तलाक' बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात, गला दबाने की कोशिश का मामला
मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 5 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ बेरहमी की गई। 29 अप्रैल को गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों ने बचा लिया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, पुलिस जांच में जुटी है।