देवास। जिले के खिवनी अभयारण्य में दो बाघों के बीच वर्चस्व की खूनी जंग ने जंगल की सत्ता बदल दी। पिछले करीब 10 वर्षों से खिवनी की शान और जंगल का राजा रहे बाघ 'युवराज' को युवा बाघ 'अधिराज' ने चुनौती देते हुए बुरी तरह घायल कर दिया।
संघर्ष में गंभीर रूप से जख्मी युवराज को वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और बेहतर इलाज के लिए भोपाल शिफ्ट किया। विशेषज्ञों के अनुसार यह टेरिटोरियल फाइट थी, जिसमें अधिराज ने युवराज को पीछे छोड़ते हुए इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया है और अब वही खिवनी अभयारण्य का नया किंग माना जा रहा है।
फिलहाल वन विभाग युवराज की लगातार निगरानी कर रहा है और उसके स्वास्थ्य में सुधार के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking
Dewas Nagar, Dewas | Jun 28, 2026