सगड़ी: बिलरियागंज में बसपा के तत्वाधान में बूथ गठन एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित, पार्टी हित को लेकर बनाई गई रणनीति
Sagri, Azamgarh | Apr 19, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलरियागंज में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह कार्यक्रम पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर बूथ गठन एवं समीक्षा के तहत हुआ । बूथ गठन एवं समीक्षा गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार धम्मदर्शी के नेतृत्व में आयोजित हुआ ।