सहारनपुर: कांग्रेस ने निजी स्कूलों की लूट पर किया हल्ला, कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर 1:00 बजे कमिश्नर डॉ. रूपेश कुमार से उनके कार्यालय में मिला। महानगर उपाध्यक्ष इकराम खान के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने जिले के हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों द्वारा एडमिशन, ड्रेस और सिलेबस के नाम पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों से हो रही लूट की शिकायत दर्ज कराई।