गोला: चिल्लूपार पहुंचे डीएम ने विकास कार्यों का लिया जायजा, अवैध खनन पर जताई चिंता
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ बचाव और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज, निर्माणाधीन छात्रावास, टेढ़िया बंधा तथा राप्ती व सरयू नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम ने सिंचाई विभाग को 30 जून तक बचाव कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।