बबेरू: मऊ गांव के दलित बस्ती में जल भराव से मोहल्ले वासी परेशान, जल निकासी की व्यवस्था नहीं है
Baberu, Banda | Apr 8, 2026 कमासिन ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत मऊ गांव की दलित बस्ती मे पिछले कई महीनों से जल निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण दलित बस्ती के लोगों को निकलने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने आज बुधवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया की बगल में एक नया निर्माण हुआ है, जिससे नाली में मिट्टी भर गई है, जिससे जल भराव हो गया है.