बिहारीगंज: मोहनपुर वार्ड-13 में देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर खाक
मोहनपुर पंचायत के वार्ड 13 में शुक्रवार देर रात चूल्हे से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए।इस घटना में लालो कामती, मिठु कुमार और रितेश कुमार का घर पूरी तरह नष्ट हो गया।ग्रामीणों और दमकल की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।घटना में कपड़ा, अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया।प्रशासन ने जांच के बाद मुआवजा देने की बात कही है।