धौलपुर: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत
शहर में जेल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को जिला अस्पताल धौलपुर की मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की पहचान के लिए उसका फोटो विभिन्न स्थानों पर सर्कुलेट किया गया है। इसके