जशपुर: जशपुर पुलिस के विवेचकों को मिले 104 स्मार्ट मोबाइल, वैज्ञानिक जांच को मिलेगा बढ़ावा
अपराध विवेचना को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा ASUMP योजना 2025-26 के तहत जिले के विवेचकों के लिए 104 सैमसंग स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने जिले के विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल वितरित किए। इस दौरान