शिकोहाबाद: आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार एवं महाकुम्भ प्रयागराज को लेकर शिकोहाबाद और फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
आगामी महाशिवरात्रि त्यौहार एवं महाकुम्भ प्रयागराज- 2025 के दृष्टिगत फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन, शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार रात आठ बजे क़रीबन एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी संग रेलवे स्टेशनों पर चैकिंग की गयी । साथ ही भारी भीड़ के दृष्टिगत यात्रियों की सुचारु रुप से बोर्डिंग एवं आवागमन को लेकर जानकारी ली।