बिसौली: धिमरपुरा गांव में करंट से हुई मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, जेई व एसडीओ निलंबित, SSO और लाइनमैन को किया गया बर्खास्त
Bisauli, Budaun | Apr 18, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव में हुए दर्दनाक करंट हादसे के बाद बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SE ने शनिवार को 2:00 बजे करीब बताया कि अवर अभियंता जितेंद्र (J.E) और उपखंड अधिकारी सौरभ कुमार (SDO) को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र परिचालक SSO और लाइनमैन की सेवा समाप्त करते हुए बर्खास्त किया गया है।