महवा कस्बे में हुई कई चोरी की वारदातों के मुख्य आरोपी को महवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू मीणा को रविवार को दौसा जिला कारावास से प्रोटेक्शन वारंट पर लाया गया। आरोपी पर चाकसू अनाज मंडी में चोरी के एक मामले में 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। महवा थानाधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू मीणा न