वारासिवनी: पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद कार्यालय में घुसकर मारपीट व धमकी, चार युवकों पर मामला दर्ज, सिकंदरा पेट्रोल पंप की घटना
ग्राम सिकंदरा में स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार रात वाहन साइड करने को लेकर हुए मामूली विवाद में डंपर मालिक संतोष बिसेन से तीन युवकों ने मारपीट कर दी। अगले दिन आरोपी अपने साथियों के साथ सम्राट नगर स्थित मोनेश्वर बोपचे के कार्यालय पहुंचे और धमकी देते हुए मारपीट का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर।