आज 22 नवंबर शाम 6 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत जिले में शनिवार की शाम तक डिजिटाईजेशन का कार्य 54.87 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। उन्होने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 134 टिमरनी क्षेत्र अंतर्गत कुल 60.19 प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।