हिसार: हिसार पुलिस ने बूड़िया समर्थक को सालासर से पकड़ा, चौधरी भजनलाल परिवार पर टिप्पणी का है आरोप
Hisar, Hissar | Oct 5, 2025 हरियाणा के हिसार में साइबर क्राइम पुलिस ने राजस्थान के सालासर से धर्मपाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। धर्मपाल बिश्नोई (30) बीकानेर जिले की नोखा तहसील का रहने वाला है। धर्मपाल बिश्नोई पर आरोप है कि उसने बिश्नोई यूथ बिग्रेड नाम से फेसबुक पेज बनाया और उस पर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार पर अभद्र टिप्पणी की है।