शाजापुर: शाजापुर में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण सम्पन्न, 4 केंद्रों पर दो सत्रों में हुआ आयोजन
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को शाजापुर जिला मुख्यालय के 4 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई।अनुसारप्रथम सत्र में 1179 में से 909 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 270 अनुपस्थित रहे (उपस्थिति 77.09%)। वहीं द्वितीय सत्र में 900 अभ्यर्थी उपस्थित और 279 अनुपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति 76.33% दर्ज की गई।