महेश्वर के अहिल्या रिसॉर्ट में शनिवार को कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी नगर पालिका, ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति तैयार की गई।