गोपालगंज: इटवा पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की अस्पताल में मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।