बिरसिंहपुर: सनराइज पब्लिक स्कूल की बेटियों का कमाल: चार छात्राओं ने 90% से अधिक अंक लाकर बढ़ाया मान, 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बिरसिंहपुर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की चार छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की छात्रा अमृता कुशवाहा ने 92.6% अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त