कोंडागांव: बड़ेडोगर में सेवानिवृत्त जवान का भव्य स्वागत, जन्मदिन का उत्सव मनाया गया
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर में भारतीय सेना से रिटायर होकर गांव पहुंचे उमेश कुमार मांझी का शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बेलभाटा से अंधियारीकोट तक तिलक, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण हुआ। डीजे के साथ स्वागत यात्रा निकली और गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।संयोग से उसी दिन उनका जन्मदिन भी था, जिसे ग्रामीणों ने केक काटकर उत्साह से मनाया।