सहारनपुर: सकलापुरी शिवमंदिर के पास 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई अश्लील हरकत, पुजारी हिरासत में
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकलापुरी में एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत करने का मामला शुक्रवार रात्रि 8:00 बजे सामने आया। परिवार के अनुसार बच्ची मंदिर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी मंदिर में मौजूद व्यक्ति उसके पास आया और अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे आरोपी से छुड़ा लिया।