सदर: प्रयागराज जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों से चोरी व गुम हुए 650 मोबाइल फोन बरामद किए, कीमत ₹1 करोड़ 30 लाख
Sadar, Allahabad | Jun 15, 2026
प्रयागराज जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी व गुम हुए 650 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपये है। इनमें से 550 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए हैं, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। यह कार्रवाई चोरी और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।