भरथना: बकेवर थाना समाधान दिवस में आई 5 शिकायत,2का निस्तारण,शेष शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को दिए निर्देश
बकेवर थाना परिसर मे शनिवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। इनमें से मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायती पत्रों के यथाशीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।इस दौरान उपनिरीक्षक हाकिम सिंह मौजूद।