अम्बाला: मंत्री अनिल विज के गृहक्षेत्र अंबाला में अस्पतालों में लागू हुआ ड्रेस कोड, ड्रेस में दिखा स्टाफ
Ambala, Ambala | Mar 1, 2024 हरियाणा के अस्पतालों में आज से यूनिफॉर्म ड्रेस कोड नियम लागू हो गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के गृहक्षेत्र अंबाला में यूनिफॉर्म कोड का पूरा असर दिखाई दिया। अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दिया। अंबाला सिविल सर्जन डाॅ. राकेश सहल ने कहा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।