मंडला जिले के ग्राम भीमडोंगरी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कलवा खैरो में भरने वाली पंडा मड़ई आदिवासी समुदाय की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। सोमवार को 5 बजे छत्तीसगढ़ राज्य से पहुंची आदिवासी समाज की टोली मृदंग और नगाड़ों की ताल पर नाचते-गाते श्रद्धालु मड़ई स्थल पहुंचे। ढोल, नगाड़े और बांसुरी की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।