मझीण स्यालकड़ दंगल में पहुंचे युवा नेता रजनीश धवाला, पहलवानों का बढ़ाया उत्साह
#kangralive #Jawalamukhi
ज्वालामुखी। मझीण स्यालकड़ में आयोजित कुश्ती दंगल में पूर्व मंत्री रमेश धवाला के सुपुत्र एवं युवा नेता रजनीश धवाला ने बतौर अतिथि शिरकत की। उन्होंने दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया।
इस अवसर पर रजनीश धवाला ने दंगल कमेटी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के पारंपरिक खेल आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और हमारी पुरानी खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है।
रजनीश धवाला ने सफल आयोजन के लिए दंगल कमेटी एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने दंगल कमेटी का आयोजन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
दंगल के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने पहलवानों के शानदार मुकाबलों का आनंद लिया।
Kangra, Kangra | Oct 6, 2026