पंचकूला: चंडीमंदिर थाना पुलिस ने जलौली गांव में जेल विभाग की 30.6 एकड़भूमि पर अवैध कब्जा करने और तारबंदी तोड़ने का मामला किया दर्ज
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट जेल हेड क्वार्टर की शिकायत पर जलौली गांव में जेल विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने और तारबंदी तोड़ने का मामला दर्ज किया । सुपरिटेंडेंट जेल हेड क्वार्टर ने शिकायत बताया कि कुछ लोग दो ट्रैक्टर लेकर जेल विभाग के कब्जे वाली जमीन पर तारबंदी को ट्रैक्टर से तोड़कर घुस गए और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश। यह जमीन 30.6 एकड़ है।