पंचकूला: बरवाला की वैष्णो कॉलोनी में गली में खड़े मोटरसाइकिल में युवक ने लगाई आग, मामला दर्ज
बरवाला में स्थित वैष्णो कॉलोनी में रात के समय में एक युवक के द्वारा गली में खड़े मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बुध प्रकाश नामक व्यक्ति ने बताया है कि उसके मोटरसाइकिल की चेन टूट गई थी जिस कारण वह मोटरसाइकिल को वैष्णो कॉलोनी में खड़ी कर अपने घर आ गया था। इसके बाद उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी मोटरसाइकिल में आग लग गई।