ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में अवैध स्विमिंग पूलों पर निगम की कार्रवाई, जीवाजी क्लब समेत 8 संचालकों को नोटिस
ग्वालियर में बिना अनुमति संचालित हो रहे स्विमिंग पूलों पर नगर निगम का शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार शाम करीब 7 बजे नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जीवाजी क्लब सहित 8 स्विमिंग पूल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कई पूल बिना पंजीयन संचालित पाए गए, जिसके बाद निगम ने नियमों के पालन और तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।