चिनिया: चिनियां में हाथियों का आतंक, 14 हाथियों के झुंड ने आधा दर्जन किसानों की धान की फसल रौंदी
Chinia, Garhwa | Aug 19, 2026 चिनिया। थाना क्षेत्र के मसरा गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 3 बजे 12 से 14 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों ने गांव के आसपास खेतों में जमकर उत्पात मचाते हुए करीब आधा दर्जन किसानों की धान की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। किसानों ने बताया कि हाथियों का झुंड देर रात गांव में पहुंचा और एक के बाद एक खेतों में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाने लगा।