कौंच: कोंच गल्ला मंडी गेट के सामने सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पल्लेदार गंभीर घायल, जिला अस्पताल उरई रेफर
Konch, Jalaun | May 9, 2026 कोंच में शुक्रवार रात 8 बजे गल्ला मंडी गेट के सामने सड़क हादसे में पल्लेदार देवेंद्र वर्मा गंभीर घायल हो गए, काम खत्म कर घर लौटते समय सड़क पार करते हुए उन्हें तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उरई रेफर किया है।