बांसवाड़ा: सुनेरीया गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जेठ ने बहू के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर, एमजीएच में आए 8 टांके
पाटन थाना क्षेत्र के सुनेरीया गांव में जमीन के आपसी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जेठ ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही बहू पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि सविता पत्नी दिनेश निवासी सुनेरीया का सिर का घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों ने 8 टांके लगाने पड़े।फिलहाल महिला का उपचार के बाद वार्ड में भर्ती।