फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस का सराहनीय कार्य, नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के आदेशों के क्रम में महिला सम्बन्धी अभियोगों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की। गुरूवार शाम 5 बजे करीब मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर के पास से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।