विष्णुगढ़: भेलवारा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा
विष्णुगढ़। भेलवारा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, चालक बाल-बाल बचा। रांची से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम पूजा करने जा रहे थे क्लर्क, वाहन के उड़े परखच्चे। एनएच-522 हजारीबाग-बगोदर सड़क मार्ग पर भेलवारा जंगल के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रांची से देवघर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (संख्या- JH 01 FR 0014) दुर्घटनाग्रस्त हो गई।