मड़ियाहू: कमरुद्दीनपुर स्थित एक विद्यालय 10 दिन से बंद, 400 छात्रों की पढ़ाई हो रही है प्रभावित
जौनपुर के सुरेरी के कमरुद्दीनपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल पिछले करीब 10 दिनों से बंद होने से लगभग 400 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शासन के निर्देशों के बावजूद विद्यालय न खुलने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि जुलाई माह की फीस और अन्य शुल्क पहले ही वसूल लिए गए, साथ ही निर्धारित स्थान से पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाया गया।