फतेेहपुर: रेलवे ट्रैक किनारे शौच के लिए गई महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर
बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में शौच के लिए गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी नसीमुद्दीन पत्नी इसराइल रेलवे ट्रैक के किनारे शौच के लिए गई थीं।