हुज़ूर: भोपाल: हमीदिया अस्पताल में मरीजों के परिजनों से ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 7, 2026 भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर बनकर ऑपरेशन के नाम पर मरीजों के परिजनों से पैसे वसूल करता था। हमीदिया अस्पताल प्रबंधन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अस्पताल प्रबंधन की लिखित शिकायत पर थाना कोहेफिजा में अपराध दर्ज किया गया।