सहारनपुर: सहारनपुर में अवैध चाकू के साथ अलीशान उर्फ नानु को पुलिस ने गोविंदर पार्क के पास चेकिंग अभियान में दबोचा
सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।