गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के महादेव गांव में सोमवार को 18 वर्षीय युवती राधा मिश्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ग्राम प्रधान फूलचंद की भतीजी थी। पुलिस के अनुसार राधा मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। 4 बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।